कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति का गुरुवार शाम सैनी चौराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साध्वी निरंजन ज्योति प्रयागराज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मार्ग रोककर जोश भरा स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान 'जय श्री राम', 'मोदी-योगी' के उद्घोष से पूरा सैनी चौराहा गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से साध्वी का अभिनंदन किया। साध्वी निरंजन ज्योति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.