सैनी गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
मेरठ, मई 20 -- सैनी गांव के जंगल में फायरिंग रेंज के पास तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो बनाते हुए पुलिस को जानकारी दी। सैनी गांव के जंगल में स्थित फायरिंग रेंज के पास मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए को बैठा हुआ देखा। जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान जगवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने खेत मे तेंदुए को बैठे हुए देखा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द तेंदुए को रेस्क्यू करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.