कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- सैनी के डोरमा में हुए हादसे में दस लोगों की मौत के बाद पहले सीओ हटाए गए थे। अब आईजी के निर्देश पर एसपी ने सैनी एसओ और सीसी टीम प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने हादसे की झूठी रिपोर्ट भेजी है। इसी मामले में कार्रवाई की है। सैनी के डोरमा में 27 मार्च को प्रयागराज से फतेहपुर जा रही पिकअप की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में पांच महिला समेत तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, बाकी 22 घायलों को सीएचसी सिराथू व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज से एसआरएन रेफर किया गया था। देर रात दोनों महिलाओं की भी मौत हो गई थी। दस लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था। इस मामले में आईजी ने तत्कालीन एसपी राजेश कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.