बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर दिया गया प्रशिक्षण फोटो : नालंदा 01 : नालंदा सैनिक स्कूल में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सीबीएसई शिक्षक। नालंदा, निज संवाददाता। सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पटना की ओर से शनिवार को सैनिक स्कूल, नालंदा में छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सैनिक स्कूल नालंदा के 25 तथा मणिद्वीप अकादमी, जमुई के 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की मानसिक व भावनात्मक जरूरतों को समझने और उनके प्रभावी समाधान के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मणिद्...