कोडरमा, मार्च 8 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया डैम में रविवार को विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान सैनिक स्कूल परिसर में बालिका कैडेट के लिए अध्ययन, विश्राम एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़ी नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बेटियां भी देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इसके उपरांत उपायुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.