आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल के प्रथम शैक्षणिक सत्र के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। हाल ही में घोषित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच प्रक्रिया जिला अस्पताल में संचालित की जा रही है। पूरी प्रक्रिया सैनिक स्कूल अमेठी के मेंटरशिप में प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल आजमगढ़ के माध्यम से कराई जा रही है। विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित औपचारिकताओं, आवश्यक दस्तावेज तथा आगामी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुबोध कांत ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.