सैनिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
कोडरमा, सितम्बर 5 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि शिक्षक दिवस के अवसर पर सैनिक स्कूल तिलैया का प्रांगण गुरु-भक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा के पवित्र भावों में प्रकाशित दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर, उप प्राचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक समेत सभी शिक्षक व छात्रों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक ने सैन्य छात्रों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढाया व गुरु महिमा पर प्रकाश डाला।इसके बाद मुख्य अतिथि प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन के सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया व जीवनपर्यंत मानवीय दृष्टि के साथ सबके सम्मान की आत्मा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.