कोडरमा, नवम्बर 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि प्रतिनिधि सैनिक स्कूल तिलैया में शनिवार को इंटर हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के अनुशासन, शारीरिक क्षमता और कैडेटों के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कैडेटों ने उत्कृष्ट भागीदारी करते हुए सैनिक स्कूल तिलैया की उच्च परंपराओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य कर्नल एस मोहन राव ने ध्वज दिखाकर किया। मौके पर उपस्थित उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल लालनुम सियामा, वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक ने कैडेटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में सीनियर छात्र वर्ग में मंटू कुमार दास मगध हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.