हाजीपुर, फरवरी 21 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर के रामदौली निवासी पूर्व सैनिक उपेंद्र सिंह की पौत्री अवनी सिंह को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। अवनी की इस सफलता से कित्तूर रानी चेनम्मा सैनिक स्कूल फॉर गर्ल्स बेलगामी कर्नाटक में नामांकन के मार्ग प्रशस्त हो गए। अवनी सिंह झारखंड के पुलिस विभाग में कार्यरत अमलेश सिंह एवं शिक्षिका बबीता सिंह की पुत्री है। उसके पिता अमलेश सिंह ने बताया कि आल इंडिया स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में अवनी को सफलता मिली है बीते 08 फरवरी को इसकी परीक्षा हुई थी। फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और साक्षात्कार के बाद वर्ग 06 में नामांकन होगा। बचपन से ही दादाजी के पदचिन्हों पर चलकर सेना के अधिकारी बनकर देश की सेवा करने की इच्छा थी। इस स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पूर्व सैनिक दीपक सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.