मुरादाबाद, मार्च 3 -- सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दिशा दुबे ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उनके पिता आशुतोष दुबे का दावा है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने मुरादाबाद में प्रथम रैंक प्राप्त की है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 31,550वीं रैंक हासिल की है। शिक्षकों ने इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। परिवार के सदस्यों ने भी दिशा की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। माता-पिता, दादा-दादी और अन्य परिजनों के बीच खुशी की लहर है। विद्यालय प्रशासन ने दिशा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.