सैनिक स्कूल तिलैया में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ
कोडरमा, मई 16 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन स्थल पर सर्वप्रथम सैन्य छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर को परेड की सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल तिलैया वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर मशाल प्रज्वलन किया गया व प्रतिस्पर्धी खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल भावना व सहभागिता की शपथ ली। आज की प्रतिस्पर्धा में 200मी. बालिका कनिष्ठ वर्ग में मौर्य गृह की डिम्पल कुमारी प्रथम स्थान, जबकि वरिष्ठ बालिका वर्ग से मौर्य की मंजू हंसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ व वरिष्ठ बालक वर्ग में 100मी हीट स्पर्धा, 400मी हीट स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.