कोडरमा, मई 18 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 में पांच दिनों तक विभिन्न स्पर्धाओं में कैडेट अपना दमखम दिखाएंगे। शनिवार से शुरू हुए कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर ने परेड की सलामी ली। अग्नि को साक्षी मानकर मशाल प्रज्वलन किया गया व प्रतिस्पर्धी खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल भावना व सहभागिता की शपथ ली। प्रतिस्पर्धा में 200मी. बालिका कनिष्ठ वर्ग में मौर्य गृह की डिम्पल कुमारी प्रथम स्थान, जबकि वरिष्ठ बालिका वर्ग से मौर्य की मंजू हंसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ व वरिष्ठ बालक वर्ग में 100 मी हीट स्पर्धा, 400मी हीट स्पर्धा भी मुख्य भागी बने। यह भी पढ़ें- एमडीएस की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य ले. कर...