कोडरमा, अगस्त 26 -- कोडरमा, चंदवारा, हिटी। सैनिक स्कूल तिलैया में सीआईएसएफ केटीपीएस यूनिट के फायर विंग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अग्नि श्रीकांत सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान आरक्षक अग्नि विजय कुमार, डी. स्वार्गियारी, फायर प्रिवेंशन टीम एवं अन्य कर्मियों ने विद्यार्थियों और संबंधित कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आग लगने के प्रमुख कारणों, आग की विभिन्न श्रेणियों, अग्निशामक यंत्रों के सही एवं सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई, सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करें और क्या न करें जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।प्रशिक्षण के दौरान अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प...