गिरडीह, मार्च 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचडीहा, पंचायत धुरैता निवासी शंकर यादव के सुपुत्र शिवम कुमार यादव ने सैनिक स्कूल तिलैया की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, शिवम ने कुल 300 अंकों में से 213 अंक हासिल किए हैं, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी है। परिजनों ने बताया कि शिवम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने शिवम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.