सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां
नैनीताल, मई 15 -- भवाली, संवाददाता। स्पिक मैके संस्था की ओर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक मनमोहक एवं भावपूर्ण संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पद्म भूषण से सम्मानित, बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीते गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में कैडेटों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शाश्वत परंपरा का जीवंत अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में पंडित साजन मिश्रा के साथ स्वरांश मिश्रा ने गायन, चित्रांक पंत ने तबला और संदीप मोहंती ने हारमोनियम पर संगत की। कलाकारों के बीच के शानदार तालमेल ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। यह भी पढ़ें- आम्रपाली में पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने बांधा समां सभा की शुरुआत राग यमन की मधुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.