बिहारशरीफ, मार्च 2 -- सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में बरबीघा के 300 बच्चे सफल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शहर के आदर्श विद्या भारती स्कूल के 300 बच्चों ने बाजी मारी है। परीक्षाफल प्रकाशित होते ही विद्यालय परिवार के बीच खुशी का माहौल छा गया। स्कूल के विद्यार्थी प्रशांत कुमार ने ऑल इंडिया में चतुर्थ तथा बिहार में दूसरी रैंक हासिल किया है। वहीं लड़कियों की श्रेणी में जिया कुमारी ऑल इंडिया में सातवीं और बिहार में द्वितीय रैंक प्राप्त की है। साथ ही प्रजीन दासने पश्चिम बंगाल राज्य में पहली रैंक प्राप्त की है। स्कूल के 102 विद्यार्थियों ने 300 अंकों की परीक्षा में 270 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि, 68 विद्यार्थियों ने 275 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य संजीव कुमार ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज...