सीवान, मार्च 1 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल जुआफर के छात्र हर्ष राज ने सैनिक स्कूल की प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में 300 में से 275 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय की ओर से हर्ष राज एवं उसके पिता अमित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि हर्ष राज अत्यंत मेधावी और अनुशासित छात्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह आगे चलकर सेना में उच्च पद प्राप्त कर देश की सेवा करेगा। सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.