सैनिक से मारपीट, पांच आरोपियों पर दर्ज किया गया केस
गोरखपुर, जुलाई 26 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के बसियाखोर गांव निवासी सेना के जवान विशाल सिंह के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस संदीप सिंह, अमन सिंह, उमेश सिंह, शिवम सिंह और संतोष सिंह को आरोपी बनाकर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित विशाल सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि 19 मार्च को रामनवमी के दिन उनके घर के सामने टोटका कराया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और थाने में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सेना की ड्यूटी पर लौटने के दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.