औरैया, मई 31 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी, संसाधनों और अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित मुद्दे रखे, जिन पर थानाध्यक्ष ने गंभीरता से चर्चा करते हुए समाधान के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा।इसके अलावा लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और निष्पक्...