कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के छात्र शिव दीक्षित पुत्र प्रवीण दीक्षित ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 12000वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। शिव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने बताया कि शिव दीक्षित शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्र रहा है। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। विद्यालय में अध्ययन के दौरान शिव ने पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिली। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.