सैनिक बन्धुओं की बैठक 23 जून को
कुशीनगर, जून 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों के साथ 23 जून को दोपहर 12 बजे डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से पारिवारिक समस्याओं तथा भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर विचार कर उनके निस्तारण के लिये आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र व आवश्यक अभिलेख 20 जून तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर दें, जिससे उनकी समस्याओं को सैनिक बन्धु बैठक में प्रस्तुत किया जा सके। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट में जिला सैनिक बंधु की बैठक 22 को यह भी पढ़ें- सैनिक बंधु की बैठक समस्याओं पर हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.