कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व उनके आश्रितों के साथ 24 मार्च को दोपहर 12 बजे सैनिक बन्धुओं की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि जिन पूर्व सैनिकों, आश्रितों को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद या अन्य कोई समस्या है। वह अपना आवेदन पत्र 22 मार्च तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें, ताकि उनकी समस्याओं को बैठक में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...