संभल, अप्रैल 21 -- कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं उठाईं। असमोली शुगर मिल चौराहे के पास यात्री शेड निर्माण, भूमि संबंधी प्रकरण, विकासखंड असमोली के गांव कल्याणपुर में हैंडपंप व पेयजल कनेक्शन समेत पक्की ठियाबंदी आदि उठाई गईं। एडीएम ने संबंधित विभागों को शीघ्र समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस और किसान इंटर कॉलेज असमोली में रिक्त पड़े प्रबंधक पद के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान डीडीओ रामआशीष समेत अन्य अधिकारी व सैनिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में जनता मिलन में उठी 59 शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.