सैनिक बंधु की बैठक समस्याओं पर हुई चर्चा
मथुरा, जून 17 -- जिला सैनिक बंधु की कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेद प्रिय आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी संबंधित पूर्व सैनिकों को दी गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे अपने प्रार्थना पत्र ब्लॉक सैनिक बंधुओं के माध्यम से बैठक से तीन-चार दिन पूर्व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करा दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सैनिक बंधु कैप्टन जवाहर लाल ने जिले के सभी ब्लॉक के सैनिक बंधुओं से अपने क्षेत्रों के पूर्व सैनिक, वीरनारी एवं आश्रितों से नियमित संपर्क बनाए रखने एवं उनकी समस्याओं से अवगत रहने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.