प्रयागराज, मई 2 -- सैनिक बंधुओं और उनके परिजनों की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं। अफसर इसे खुद देखें और समस्या हो तो उसके लिए सीधे उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। शनिवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने यह निर्देश दिए। बैठक में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए उनके शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराने को कहा गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य, एसीएम द्वितीय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.