कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि सैनिक बंधुओं की बैठक 21 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता डीएम महेंद्र सिंह तंवर करेंगे। इसमें पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रित शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या या भूमि विवाद से संबंधित शिकायत है वे अपना आवेदन पत्र 18 अप्रैल तक संबंधित कार्यालय में जमा कर दें ताकि बैठक में उनके प्रकरणों पर विचार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...