सैनिक फार्मेसी कॉलेज ने फिर लहराया परचम
गंगापार, जुलाई 21 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जगतपुर मई स्थित सैनिक फार्मेसी कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। बी.फार्म द्वितीय वर्ष के घोषित परीक्षा परिणाम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासित अध्ययन, निरंतर मेहनत और योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा नीशू कुशवाहा ने प्रथम स्थान, ओमकार द्वितीय स्थान तथा निललाक्षी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने न केवल कॉलेज का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.