फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति द्वारा बन रहे सैनिक पॉलीक्लिनिक अस्पताल के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया था। जिसमें आर्मी कमांडर द्वारा गठित जांच समिति द्वारा अस्पताल की जांच किया और आवंटित भूमि की पैमाइश भी की। जांच समिति के अध्यक्ष कर्नल विभूति वैभव के नेतृत्व वाली टीम रविवार को सैनिक अस्पताल के लिए आवंटित की जाने वाली जमीन के स्थान पर दी जाने वाली दूसरी जमीन की पैमाइश की। संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण तथा अधिकार के भवन की जगह बदली गई है। जांच के दौरान कर्नल मनोज अग्रवाल, जागृति तिवारी, राजीव तिवारी, रविकांत मिश्रा, हीरालाल यादव, सुनीता यादव भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.