गंगापार, मार्च 22 -- मई जगतपुर स्थित सैनिक पीजी कॉलेज में शहीदों की स्मृति में 25 मार्च को शहीद सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव होंगे। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी संतोष आर्मी ने लोगों से पहुंचने की अपील की है। समारोह का मुख्य उद्देश्य देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना है। विशेष रूप से शहीदों की पत्नियों को मुख्य अतिथि सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...