गोंडा, मई 31 -- मनकापुर, संवाददाता। सैनिक परमार्थ चिकित्सालय महेवानानकार में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीओ बीपी पासवान रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानचंद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सैनिक परमार्थ चिकित्सालय के संस्थापक स्वर्गीय कर्नल श्रीनिवास शुक्ल व कर्नल की धर्मपत्नी स्वर्गीय सोना देवी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डाक्टर सुहेल के नेतृत्व में टीम में फार्मेसिस्ट अभिषेक गुप्ता,तकनीशियन अजीत तिवारी, फिजियोथेरिपिस्ट आनंद तिवारी तथा नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर आरआर शुक्ल की अगुवाई में नेत्र परीक्षण हुआ। कर्नल बिपिन चन्द्र शुक्ल ने एक नई सामाजिक पहल की घोषणा करते हुए कहा कि सैनिक परमार्थ चिकित्सा...