उन्नाव, फरवरी 14 -- शुक्लागंज। पुलवामा हमले के शहीद वीर सपूतों की स्मृति में सैनिक चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जनसमूह ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा का कायराना आतंकी हमला देश के इतिहास का एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक अध्याय है। किंतु हमारे वीर जवानों का साहस, शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए पूरा राष्ट्र सदैव एकजुट खड़ा है। इस दौरान हरिओम गुप्ता, संदीप पांडे, हंजला, पंकज, सूरज, विजय, अश्विनी, दीपक, सुमित, नवल, धर्मेंद्र, सुमन, दानिश, राजेश, रमन, अर्जुन, अरिजीत, प्रभशरण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.