कन्नौज, जून 22 -- छिबरामऊ। क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एनएच-34 स्थित सबलपुर मार्ग के पास संचालित सैनिक कैंटीन एवं फर्नीचर हाउस में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और रोष का माहौल है। कैंटीन संचालक विनय कुमार ने बताया कि देर रात चोर दुकान के ताले तोडक़र अंदर घुस गए। चोर दुकान से एक इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी, आठ इंडक्शन चूल्हे सहित अन्य फर्नीचर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चोरों ने दुकान में रखी गुल्लक तोडक़र उसमें मौजूद करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ली। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब विनय कुमार खेत पर जाते समय अपनी कैंटीन के पास रु...