फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। जिले के गांव चीरसी में उस समय देशभक्ति का माहौल बन गया जब 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवाएं देने वाले सैनिक सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होकर पहली बार गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में न केवल गांव के लोग, बल्कि आसपास के गांवों के सेवानिवृत्त फौजी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। गांव निवासी सुनील ने बताया कि सुरेश यादव का परिवार गांव में ''फौजियों का परिवार'' के नाम से जाना जाता है। उनके दादा चांद यादव, ताऊ श्यामबीर यादव और चाचा सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भी सेना में रह चुके हैं। यह परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है, जिसके कारण गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.