मैनपुरी, मार्च 25 -- थाना कुर्रा के ग्राम भवानीपुर निवासी सैनिक सत्य प्रकाश सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह वर्तमान में आर्मी में नौकरी करता है। इस समय उसकी तैनाती लद्दाख में है। प्रार्थी ने अपने पौत्र रियांश पुत्र गौरव के नाम भूमि सकटू पुत्र पूरन सिंह से खरीदी थी। जिस पर गांव निवासी कुछ दबंगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर करने का प्रयास कर रहे हैं। पुत्र के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम करहल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीएम से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई व भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.