हाथरस, मई 24 -- सादाबाद। थाना सादाबाद पुलिस ने आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुए सैनिक के सनसनीखेज हत्याकांड में अलीगढ़ जेल में निरुद्ध दो आरोपियों को पुलिस शनिवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहे और बाइक बरामद की है।

मुकदमा दर्ज गांव समदपुर निवासी डौली कुमारी ने पांच फरवरी को थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उसका भाई अखिलेश कुमार, जो भारतीय सेना में सैनिक था, हाथरस न्यायालय से तारीख कर अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से अखिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एसपी चि...