सैनिक की पत्नी से चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार
आगरा, अप्रैल 8 -- सदर क्षेत्र में सैनिक की पत्नी से चेन लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बाल अपचारी है। इनके कब्जे से एक पीली धातु का टुकड़ा, एक मोटर साइकिल, दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित शिवम निवासी ग्राम रहलई थाना इरादत नगर को जेल भेज दिया है। आरोपितों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने स्कूटी सवार महिला के गले से चेन छीनी थी। इन्होंने बताया कि पकड़े जाने के भय से मोटर साइकिल से नंबर प्लेट हटा दी थी। लूटी गई चेन को फिरोजाबाद में गलवाकर टुकड़ा बनवा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.