बागपत, मार्च 15 -- ढिकौली निवासी 45 वर्षीय सूबेदार मेजर संदीप ढाका पुत्र जसवीर आर्मी में यूनिट 18 जाट पोस्टिंग 61 आर.आर.16 सेक्टर कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर) में तैनात थे। जहां एक आप्रेशन के दौरान उनकी हृदय गति रूकने से मौत हो गयी थी। परिजनों और ग्रामीणों को उनकी मौत की खबर मिली, तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन शव लेने जम्मू कश्मीर रवाना हो गए थे। गांव के ही तरूण फौजी ने बताया कि शव देर रात तक गांव में पहुंचेगा। सोमवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ मेजर संदीप ढाका के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...