सैनिक का शव आते ही गांव में उमड़ा जनसैलाब
महाराजगंज, नवम्बर 18 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। पंजाब के भटिंडा में सड़क हादसे में भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद (36) की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।पिपरा खादर निवासी दीपक निषाद सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हवलदार थे। उनकी तैनाती भटिंडा में थी। रविवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से कमरे पर लौटते समय डायवर्जन के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दीपक की पत्नी रेनू, बेटे आशीष (11), वैभव (10) और दो वर्षीय बेटी दीपा है। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पत्नी शव से लिपटकर रोने लगीं। पिता बसंत और मां द्रोपदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा इलाका भारत माता की जय और वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.