देहरादून, अक्टूबर 4 -- पौड़ी। लैंसडाउन में होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी लैंसडाउन पहुंचे। रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी गरिमा और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह आयोजित करने की सहमति देना, सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.