सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया
हल्द्वानी, अगस्त 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बने कुमाऊं मंडल के नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और उपनल कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।कुसुमखेड़ा में समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कुमाऊं में उपनल का अपना भवन होने के बाद अब पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, दर्जाधारी गंभीर धामी, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जेएनएस बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश सिंह, गोविंद सिंह, आलोक पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: यूकेडी की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.