देहरादून, अप्रैल 24 -- देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर भूतपूर्व सैनिक (भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बल) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित भूमि, जो प्रभावित परिवारों एवं पूर्व सैनिकों से संबंधित है, उसके क्रय-विक्रय, उपयोग एवं पूर्ण भूस्वामित्व अधिकार प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- कैनाल रोड में वाइन शॉप के विरोध में मंत्री को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.