हापुड़, फरवरी 2 -- जिले में सैनिक कल्याण बोर्ड को जल्द ही अपना नया भवन मिलने वाला है। डीएम अभिषेक पांडेय ने नया भवन बनाने के लिए जिला मुख्यालय सभागर में 500 वर्ग मीटर भूमि सैनिक कल्याण बोर्ड को आवंटित कर दी है। अब सैनिक कल्याण बोर्ड शासन को बजट मुहैया कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजेंगा, प्रस्ताव पास होने के बाद नए भवन का निर्माण शुरू होगा। हापुड़ को 2011 में जनपद की सौगात मिली थी, तब से अबतक कई विभागों को अपने नए भवनों की सौगात मिल चुकी है। लेकिन सैनिक कल्याण बोर्ड के लिए आजतक भूमि भी आवंटित नहीं हो सकीं थी, जिससे विभाग को जिला मुख्यालय के एक कमरे में ही अपने कामकाज करने पड़ रहे है। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण, पुर्नवास और स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ऐसे में सैनिक कल्याण बोर्ड का नया भवन बनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.