फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने रामगंज पक्का तालाब में निर्माणाधीन सैनिक अस्पताल में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि तमाम प्रयासों के बाद अस्पताल को मंजूरी मिली तो अब उसके निर्माण में भ्रष्टाचार शुरु हो गया है। मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए आवंटित जमीन पर जबरन अटल बिहारी पार्क का निर्माण करा दिया गया। आरोप लगाया कि कुछ सैनिक अधिकारियों के निजी स्वार्थ आवंटित भूमि के स्थान पर ऐसे स्थान पर बनवाया जा रहा है, जहां वर्षों से कूड़ा डाला जाता रहा है। बताया कि 1.24 करोड़ की लागत से छोटी सी बिल्डिंग के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भवन निर्माण वाले स्थान पर कचरे की परत इतनी गहरी है कि पानी जब जमीन के अंदर पहुंचेगा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.