अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीदों को पंख लगे हैं। पालीक्लीनिक के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। अब पैमाइश के लिए एसडीएम द्वारा समिति गठित की गई है। बजट मिलने पर अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सैनिक अस्पताल के लिए अकबरपुर नगर पालिका के मोहसिनपुर में प्रशासनिक स्तर से गाटा संख्या 940 को चिन्हित किया गया है। कर्नल बीक शुक्ला ने एक नवम्बर 2023 को इसीएचएस पॉलिक्लीनिक की स्थापना हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यालय अयोध्या को हेडक्वाटर सेंट्रल कमांड को अग्रेषित करने के लिए पत्र प्रेषित किया था। लगभग दो वर्ष तक अयोध्या स्टेशन हेड क्वार्टर इस प्रस्ताव को दबाए बैठा। सेंट्रल कमांड से रिमांड भेजने के बाद वहां से 21 अप्रैल 2025 को एमडी ईसीएचएस नई...