घाटशिला, मई 26 -- घाटशिला, संवाददाता। पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक सेवा परिषद, घाटशिला की ओर से सोमवार को एचसीएल/आईसीसी मऊभंडार के कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख श्याम सुंदर शेट्टी के मुख्यालय कोलकाता स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस समेत विभिन्न सैन्य कार्यक्रमों में उनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सैनिक-अर्धसैनिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की अनुपस्थिति में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के समक्ष रखी गई। विक्टर सोरेन ने आश्वासन दिया कि परिषद की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन शहीद दिलीप बेसरा के पैतृक आवास बेनासोल में किया गया, जहां पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और सैन्य परंपरा का अनूठ...