सैनिकों से युवा वर्ग लें प्रेरणा: बटेश्वर प्रसाद मेहता
हजारीबाग, मई 28 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने हजारीबाग के वीर सपूत और देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद संदीप पॉल के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बटेश्वर प्रसाद मेहता हजारीबाग शहर के इमलीकोठी स्थित शहीद संदीप पॉल के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके शौर्य को याद किया। शहीद को नमन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि शहीद संदीप पॉल हजारीबाग के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपनी जवानी और अपनी सांसों की परवाह न करते हुए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे यह देश कभी नहीं भूल सकता। एक सच्चे सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.