सैनिकों तक दवाइयां और राशन पहुंचाएगा गुरुकुल का स्वदेशी ड्रोन
हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों तक आपातकालीन दवाइयां और खाद्य सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष क्वाड प्लेन हाइब्रिड ड्रोन विकसित किया है। विश्वविद्यालय परिसर में इसके सफल परीक्षण के बाद इस परियोजना की सराहना की जा रही है। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों सुब्रत मंडल, राहुल कठोर, अभिजीत हर्ष, तरुष, हर्ष राज, सूरज कुमार और मुहम्मद उमेर ने विभागाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा और युवा वैज्ञानिक डॉ. अतुल वार्ष्णेय के निर्देशन में यह ड्रोन तैयार किया है। परियोजना पर पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अब सैटेलाइट और रोबोट की दिशा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.