सैनिकों को साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ बना रहा आईआईटी
कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारतीय सेना के अधिकारी व जवानों को अब आईआईटी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ बना रहा है। इसको लेकर आईआईटी कानपुर के सी3आई हब ने रियलमी इंडिया की मदद से साइबर सुरक्षा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पहला बैच शुरू हुआ, जिसमें कानपुर ब्रिगेड स्टेशन और कानपुर कैंटोनमेंट के भारतीय सेना के 47 अधिकारी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और जवानों ने हिस्सा लिया।आईआईटी में बने सी3आई हब की ओर से एक विशेष साइबर सुरक्षा और साइबर डिफेंस कार्यशाला चल रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों में साइबर जागरूकता, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है। इस अभियान को बढ़ते साइबर खतरों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचाव और प्रतिक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.