सैनिकों के सम्मान में बनाई राखियां, आर्मी मुख्यालय भेजा पार्सल
बिजनौर, अगस्त 22 -- शिखर शिशु सदन स्कूल में देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंटर-हाउस राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन से श्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया।विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए राखियों में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को उकेरा। चयनित छात्राओं ने अपने हाथों से बनी राखियों का पार्सल आर्मी मुख्यालय, नई दिल्ली भेजने के लिए विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. शेखर अवस्थी को सौंपा। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार कार्यक्रम डॉ. शेखर अवस्थी के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.