देवरिया, जनवरी 16 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के महुआबारी स्थित ईस्टर्न कैंब्रिज स्कूल में गुरुवार को सेना दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि सैनिकों की समस्याओं, अधिकारों और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे सदैव सदन से सड़क तक संघर्ष करते रहेंगे। सांसद ने कहा कि सैनिकों के हित में उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में पहली बार देवरिया में नया कैंटीन स्वीकृत कराया गया। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के आरक्षण को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है, जो चिंताजनक है। इसके विरोध में सभी भूतपूर्व सैनिकों को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.